बिहार और असम में बाढ़ का कहर, 70 लाख लोग फंसे, 61 की मौत, झारखंड में 36, तो बंगाल में 50% कम हुई बारिश
Updated at : 17 Jul 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

दिसपुर/पटना : बिहार और असम समेत देश के पांच राज्यों में बाढ़ से स्थिति गंभीर होती जा रही है. असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गये हैं. जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है. बाढ़ की वजह से बिहार और पूर्वोत्तर में मरने वालों की संख्या 61 से अधिक हो […]
विज्ञापन
दिसपुर/पटना : बिहार और असम समेत देश के पांच राज्यों में बाढ़ से स्थिति गंभीर होती जा रही है. असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गये हैं. जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है. बाढ़ की वजह से बिहार और पूर्वोत्तर में मरने वालों की संख्या 61 से अधिक हो चुकी है. इसके अलावा बाढ़ से करीब 70 लाख लोग प्रभावित हैं. बिहार में बाढ़ की वजह से अब तक 46 लोगों के मौत की खबर है.
सोमवार की शाम तक बाढ़ से हुई मौत का आंकड़ा 35 था, जो मंगलवार की सुबह तक बढ़कर 46 तक जा पहुंचा है. वहीं, असम के 33 में से 30 जिलों के करीब 43 लाख लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं. वहां इस आपदा ने 15 लोगों की जान ले ली है. राज्य में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है. उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में राज्य के 14 जिलों में करीब 15 लोगों की मौत हो गयी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्षा जनित हादसों में करीब 133 इमारतें ढह गयीं.
महाराष्ट्र के 75 गांवों में अलर्ट, बांध में ओवरफ्लो
महाराष्ट्र में पालघर और ठाणे जिलों के नदी तट पर बसे 75 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है. क्षेत्र के प्रमुख बांधों में जलस्तर ओवरफ्लो के निशान के नजदीक पहुंच गया है.
पीओके में बाढ़ और बारिश से 28 लोगों की मौत
इस्लामाबाद. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से नीलम घाटी में बड़ी संख्या में मकान और मस्जिदें ध्वस्त हो गयीं तथा विभिन्न हादसों में कम से कम 28 लोग मारे गये हैं. खबर के अनुसार, बादल फटने की घटना में घाटी के लास्वा इलाके में 150 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और दर्जनों लोग बाढ़ में बह गये हैं.
बिहार में बारिश सामान्य, झारखंड में 36, तो बंगाल में 50% कम
देश के कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब रहे हैं तो कई राज्यों में सूखे की स्थिति है. बिहार में सामान्य से 17% अधिक बारिश हुई तो झारखंड और बंगाल वर्षा की कमी से जूझ रहे हैं. महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्य पानी के लिए तरस रहे हैं. दिल्ली एवं एनसीआर में कई दिनों बाद सोमवार को बारिश हुई. पर असम, मेघालय, बिहार और यूपी में कई दिनों से लगातार बारिश से करोड़ों लोग मुश्किल में हैं.
राज्य बारिशकमी/वृद्धि
बिहार 401.0(+17)
झारखंड 227.4(-36)
प बंगाल 211.3 (-50)
ओड़िशा 283.8 (-23)
छत्तीसगढ़ 310.8 (-16)
असम-मेघालय 782.0 (00)
नगालैंड, मणिपुर,
मिजोरम, त्रिपुरा 503.3 (-14)
पूर्वी मध्य प्रदेश 2701.1 (-9)
जम्मू-कश्मीर 124.0 (-19)
हिमाचल प्रदेश 137.0 (-37)
राज्य बारिशकमी/वृद्धि
उत्तराखंड 234.2 (-35)
पंजाब 108.2 (-16)
हरियाणा,
चंडीगढ़, दिल्ली 56.4 (-53)
पश्चिमी राजस्थान 44.8 (-44)
सौराष्ट्र एवं कच्छ 75.8 (-58)
तमिलनाडु व पुडुचेरी 57.4 (-35)
कर्नाटक 196.3 (-20)
तेलंगाना 152.2 (-35)
आंध्र प्रदेश 118.5 (-32)
बारिश (मिमी में) कमी/वृद्धि प्रतिशत में.
यहां इतनी मौतें
46 बिहार
15 असम
15 उत्तर प्रदेश
त्रिपुरा
05 मिजोरम
असम
90 प्रतिशत हिस्सा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का जलमग्न
150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




