कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव के सवाल पर सोनिया बोलीं - ‘नो कमेंट''

Updated at : 20 Jun 2019 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव के सवाल पर सोनिया बोलीं - ‘नो कमेंट''

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की जगह किसी दूसरे नेता को चुने जाने से जुड़ी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. संसद भवन परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया पत्रकारों से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की जगह किसी दूसरे नेता को चुने जाने से जुड़ी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

संसद भवन परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया पत्रकारों से कहा, ‘नो कमेंट (कोई टिप्पणी नहीं).’ दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आगामी कदमों को लेकर लग रही अटकलों के बीच कहा कि वह अपने बारे में कोई फैसला नहीं करेंगे.

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं, लेकिन कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) उनके इस्तीफे के प्रस्ताव को खारिज कर चुकी है और उनसे सभी स्तरों पर पार्टी का पुनर्गठन करने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola