PM मोदी ने प्रणब मुखर्जी से लिया आशीर्वाद, पूर्व राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
Updated at : 28 May 2019 12:57 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड सफलता के बाद आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के घर पहुंच कर आशीर्वाद लिया. पूर्व राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. इस मुलाकात की फोटो पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की हैं. फोटो के साथ पीएम मोदी ने लिखा, […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मिली प्रचंड सफलता के बाद आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के घर पहुंच कर आशीर्वाद लिया. पूर्व राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. इस मुलाकात की फोटो पीएम मोदी ने ट्विटर पर शेयर की हैं. फोटो के साथ पीएम मोदी ने लिखा, ”प्रणब दा से मिलना हमेशा समृद्धकारी अनुभव होता है. उनकी ज्ञान और दृष्टि अतुलनीय है. वह एक स्टेट्समैन हैं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अनुकरणीय योगदान दिया है. आज मुलाकात में उनका आशीर्वाद लिया.’
बता दें कि चुनाव नतीजा आने के बाद पीएम मोदी ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की थी. उनके साथ अमित शाह भी मौजूद थे. अगले दिन पीएम मोदी अपनी मां के पहुंचे और उनसे भी आशीर्वाद लिया.
Meeting Pranab Da is always an enriching experience. His knowledge and insights are unparalleled. He is a statesman who has made an indelible contribution to our nation.
Sought his blessings during our meeting today. pic.twitter.com/dxFj6NPNd5
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2019
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




