लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो गया ''नमो टीवी''

Updated at : 20 May 2019 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद बंद हो गया ''नमो टीवी''

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और अन्य चुनावी संदेशों का प्रचार करने वाला भाजपा प्रायोजित चैनल नमो टीवी बंद हो गया है. सूत्रों ने बताया कि यह 17 मई को बंद हो गया जब लोकसभा चुनाव के लिए सारा प्रचार अभियान खत्म हो गया. गोपनीयता की शर्त पर भाजपा के नेता ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और अन्य चुनावी संदेशों का प्रचार करने वाला भाजपा प्रायोजित चैनल नमो टीवी बंद हो गया है. सूत्रों ने बताया कि यह 17 मई को बंद हो गया जब लोकसभा चुनाव के लिए सारा प्रचार अभियान खत्म हो गया.

गोपनीयता की शर्त पर भाजपा के नेता ने कहा, नमो टीवी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान के माध्यम के रूप में लाया गया. चुनाव खत्म होने के साथ ही इसकी अब कोई जरूरत नहीं है इसलिए 17 मई से जब सारा प्रचार खत्म हो गया तो इसे भी बंद कर दिया गया.

चैनल जब से शुरू हुआ तब से विवादों में रहा. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रचार की अवधि खत्म होने के बाद भी नमो टीवी पर ‘चुनाव संबंधित खबरें प्रसारित’ करने के लिए भाजपा को नोटिस भेजा था लेकिन पार्टी ने कहा कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया.

अप्रैल में निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया था कि नमो टीवी पर दिखाए जाने वाले सभी रिकॉर्डेड कार्यक्रम पूर्व प्रमाणित हों. इसके बाद दिल्ली निर्वाचन आयोग ने भाजपा को उसकी मंजूरी के बिना टीवी पर कोई भी सामग्री प्रसारित ना करने के लिए कहा.

कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चैनल को रद्द करने के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश देने के लिए कहा था जिसके बाद आयोग ने नमो टीवी पर मंत्रालय से रिपोर्ट मांगते हुए एक नोटिस जारी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola