बोले केजरीवाल- भाजपा सांसद मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए. जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए.
जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि तिवारी लोगों को बता रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि जब वह वोट मांगने के लिए आएं तो उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दीजिए क्योंकि अब वह कह रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता.
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे खराब चीज जो उन्होंने की, वह हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने देश का सांप्रदायिक सद्भाव खराब कर दिया. सदियों से हम सुनते आ रहे हैं कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई (आपस में) भाई-भाई हैं लेकिन मोदी ने हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ करके, सब बिगाड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




