ePaper

योगी आदित्यनाथ ने कहा - पाकिस्तान को सिर्फ मोदी ही दे सकते हैं जवाब

Updated at : 20 Feb 2019 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ ने कहा - पाकिस्तान को सिर्फ मोदी ही दे सकते हैं जवाब

भवानीपटना (ओड़िशा) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों की तुष्टिकरण की नीति के चलते देश में आतंकवाद बढ़ा. साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रह सकता है. ओडिशा के इस पश्चिमी शहर में भाजपा की […]

विज्ञापन

भवानीपटना (ओड़िशा) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों की तुष्टिकरण की नीति के चलते देश में आतंकवाद बढ़ा. साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रह सकता है.

ओडिशा के इस पश्चिमी शहर में भाजपा की एक सभा को संबोधित करते हुए उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग (एनडीए) सरकार सभी के सक्रिय सहयोग से आतंकवाद की बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. आदित्यनाथ ने कहा, पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र के उठाये ठोस कदमों ने यह साबित कर दिया है कि मोदी नीत भाजपा सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है और उसके नापाक मंसूबों को नाकाम कर सकती है. पूर्ववर्ती (कांग्रेस) सरकारों पर निशाना साधते हुये आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सेनाओं को आतंकवादियों के गोली चलाने तक इंतजार करने कहा जाता था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद सुरक्षा बलों को इंतजार नहीं करने को साफ-साफ कह दिया गया है क्योंकि आतंकवादी किसी का इंतजार नहीं करते.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश केवल मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित रह सकता है और सुरक्षा बलों ने यह बिल्कुल ही स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर में बंदूक उठानेवाला कोई भी व्यक्ति सिर्फ मौत को दावत देगा. उन्होंने कहा कि जवाबी कदमों के चलते पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब हताश और भयभीत हैं. उन्होंने लोगों से देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola