ePaper

#PulwamaAttack : पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक खत्म, अरुण जेटली ने कहा गुनहगार और मददगार नहीं बचेंगे

Updated at : 15 Feb 2019 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
#PulwamaAttack : पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक खत्म, अरुण जेटली ने कहा गुनहगार और मददगार नहीं बचेंगे

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. पुलवामा हमले की पूरे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. पुलवामा हमले की पूरे देश में निंदा हो रही है और पूरा देश गुस्से में है, यही कारण है कि सरकार इस मसले को लेकर बहुत गंभीर है.

बैठक के बारे में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा अटैक में मारे गये शहीदों के लिए बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया. सरकार इस बात को लेकर गंभीर है कि इस हमले के गुनहगार और उनके मददगार ना बच पायें. अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान से एमएनएफ का दर्जा वापस होगा. इस बैठक में यह तय किया गया कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया में बेनकाब कियाा जायेगा. विदेश मंत्रालय इस हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सारे कूटनीतिक प्रयास करेगा. गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर रवाना हो गये हैं और कल वे सर्वदलीय बैठक करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola