ePaper

भाजपा का आरोप - मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के सुपर चीफ मिनिस्टर हैं दिग्विजय

Updated at : 10 Feb 2019 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का आरोप - मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के सुपर चीफ मिनिस्टर हैं दिग्विजय

इंदौर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश में इस पार्टी की नवगठित सरकार का सुपर चीफ मिनिस्टर करार देते हुए भाजपा ने रविवार को तंज किया कि सूबे की जनता इस बात को लेकर भ्रमित है कि आखिर असली मुख्यमंत्री कौन है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, फिलहाल […]

विज्ञापन

इंदौर : वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश में इस पार्टी की नवगठित सरकार का सुपर चीफ मिनिस्टर करार देते हुए भाजपा ने रविवार को तंज किया कि सूबे की जनता इस बात को लेकर भ्रमित है कि आखिर असली मुख्यमंत्री कौन है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, फिलहाल जो चित्र दिखायी देता है, उससे लगता है कि दिग्विजय प्रदेश के सुपर चीफ मिनिस्टर हैं और वही कांग्रेस सरकार चला रहे हैं. उनके बाद मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ और फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया आते हैं. प्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, सूबे के लोग भ्रमित हैं और वे इन तीन मुख्यमंत्रियों के बीच अपना मुख्यमंत्री ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. सिंह ने एक सवाल पर इस बात को खारिज किया कि गत नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी की प्रादेशिक राजनीति में हाशिये पर धकेल दिया गया है. उन्होंने कहा, शिवराज मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का चुनावी चेहरा थे. वह आज भी हमारे सम्मानीय नेता हैं. चूंकि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं. इसलिए पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को लेकर आगे बढ़ा जा रहा है.

बहरहाल, जब एक पत्रकार ने शिवराज को उनके लोकप्रिय उपनाम मामाजी के नाम से संबोधित करते हुए स्थानीय मालवी बोली में पूछा कि क्या आपके मामाजी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद पलों तक समझ नहीं पाये कि मामाजी" कह कर आखिर किसे पुकारा जा रहा है. हास-परिहास के बीच जब पत्रकारों ने सिंह से पूछा कि क्या प्रदेश भाजपा इकाई शिवराज को चुनावी हार के तीन महीने में ही भुला चुकी है, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा, चूंकि मुझसे पूछा गया था कि क्या आपके मामाजी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तो मैं पहले-पहल सवाल समझ नहीं पाया. अगर मुझसे पूछा जाता कि क्या प्रदेश के बच्चों के मामाजी चुनाव लड़ेंगे, तो मैं तुरंत समझ जाता कि बात शिवराज की हो रही है.

राज्य की कमलनाथ सरकार को बैसाखियों पर टिकी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के राज में किसानों को कर्ज बांटने में घोटाले के झूठे आरोप लगा रही है. सिंह ने कहा, सूबे की कांग्रेस सरकार कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है. यह सरकार कृषि ऋणों को लेकर लगातार भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि वह किसान कर्ज माफी के मुद्दे को आगामी लोकसभा चुनावों तक लटका सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola