ePaper

जेएनयू देशद्रोह मामला : दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी, मुकदमा चलाने के लिए नहीं मिली आवश्यक मंजूरी

Updated at : 06 Feb 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू देशद्रोह मामला : दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी, मुकदमा चलाने के लिए नहीं मिली आवश्यक मंजूरी

नयी दिल्ली : जेएनयू देशद्रोह मामला में कन्हैया कुमार एवं अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी मिलना अब भी बाकी है, उक्त बातें दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत को बताया. पुलिस ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मिलने का मामला दिल्ली सरकार के पास लंबित है, कुछ दिन में इजाजत मिल […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
जेएनयू देशद्रोह मामला में कन्हैया कुमार एवं अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी मिलना अब भी बाकी है, उक्त बातें दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत को बताया. पुलिस ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मिलने का मामला दिल्ली सरकार के पास लंबित है, कुछ दिन में इजाजत मिल सकती है.

अदालत ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द मंजूरी देने को कहें. अदालत ने कन्हैया कुमार एवं अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी हासिल करने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया.

दिल्ली की अदालत ने कहा कि अधिकारी अनिश्चितकाल तक फाइल अटका कर नहीं रख सकते. गौरतलब है कि जनवरी में कन्हैया कुमार के खिलाफ चार्टशीट दाखिल किया गया था. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola