पति ने तीन युवको से कहा मेरी पत्नी का पीछा करो फिर...

नयी दिल्ली : पति को अपनी पत्नी पर था शक…इसके बाद उसने ऐसा काम किया कि वह सबकी नजर में आ गया. दरअसल , खान मार्केट इलाके में एक महिला का पीछा करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवको को दबोचा लेकिन बाद में यह बात सामने आयी कि गिरफ्तार तीन लोगों से महिला […]
नयी दिल्ली : पति को अपनी पत्नी पर था शक…इसके बाद उसने ऐसा काम किया कि वह सबकी नजर में आ गया. दरअसल , खान मार्केट इलाके में एक महिला का पीछा करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवको को दबोचा लेकिन बाद में यह बात सामने आयी कि गिरफ्तार तीन लोगों से महिला के पति ने ही उसकी जासूसी करने को कहा था.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान हेमंत अग्रवाल, बाबर अली और अमित कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि महिला के पति को उसके विवाहेत्तर संबंध का संदेह था और उसी ने इन तीनों को जासूसी का काम सौंपा था.
महिला ने सोमवार को इस संबंध में तुगलक रोड थान में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हेमंत ने कहा कि उन तीनों को महिला के पति ने उसपर नजर रखने का काम सौंपा था. पुलिस ने इस मामले में उसके पति को जांच के लिये बुलाया है. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




