ePaper

कर्नाटक में नौका डूबने से आठ की मौत

Updated at : 21 Jan 2019 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक में नौका डूबने से आठ की मौत

बेंगलुरु : कर्नाटक में एक नौका के डूब जाने से आठ लोगों की डूबकर मौत हो गयी और अन्य लापता हैं. कारवार में डूबी इस नौका में करीब 26 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 17 को बचाया गया. भारतीय नौसेना ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार अरब सागर में कुरुम्गद द्वीप पर […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : कर्नाटक में एक नौका के डूब जाने से आठ लोगों की डूबकर मौत हो गयी और अन्य लापता हैं. कारवार में डूबी इस नौका में करीब 26 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 17 को बचाया गया.

भारतीय नौसेना ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार अरब सागर में कुरुम्गद द्वीप पर एक वार्षिक मेले का आयोजन हुआ था. वहीं नरसिंह स्वामी का मंदिर स्थित है. पुलिस ने पहले बताया था, मेले में हिस्सा लेने के लिये करीब 1,000 लोग गये थे. तट की ओर लौटते समय यह नौका डूब गयी.

नौसेना ने एक ट्वीट में कहा कि इस नाव में 26 लोग सवार थे. इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर नौसेना और भारतीय तट रक्षक ने बचाव अभियान शुरू किया. नौसेना ने बताया कि नाव पर सवार 26 लोगों में से 17 को इस क्षेत्र में चलनेवाले अन्य सिविल नाव ने बचाया.

नौसेना और तट रक्षक ने आठ शव बरामद किये जबकि लापता चल रहे एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है. नौसेना ने बताया कि इसमें तलाश एवं बचाव के लिए एक डोर्नियार विमान को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola