ePaper

तीन राज्यों में मिली हार पर बोले अमित शाह - विरोधी जीते जरूर हैं, लेकिन भाजपा हारी नहीं है

Updated at : 12 Jan 2019 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
तीन राज्यों में मिली हार पर बोले अमित शाह - विरोधी जीते जरूर हैं, लेकिन भाजपा हारी नहीं है

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें हाल में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव में प्रतिकूल परिणामों से मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विरोधी जीते जरूर हैं, लेकिन भाजपा हारी नहीं है. भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में दूसरे दिन अपने संबोधन में यह बात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें हाल में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव में प्रतिकूल परिणामों से मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विरोधी जीते जरूर हैं, लेकिन भाजपा हारी नहीं है. भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में दूसरे दिन अपने संबोधन में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन राज्यों में अपनी जमीन नहीं खोयी है, जबकि उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की कोई जमीन नहीं है. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 एक मौका है जब एक मजबूत सरकार बनाने की नींव डाल सकते हैं. शाह ने शनिवार को एक बार फिर जोर दे कर कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और गौरव के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है और इसके लिए चाहे जितने दल एकजुट होना चाहें, एकजुट हो जाये, भाजपा जीत दर्ज करेगी. शाह ने कहा कि भाजपा मुकाबले को तैयार है और 2019 में विजय प्राप्त करनी ही है.

अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, सत्ता और स्वार्थ के गठजोड़ में जितने लोग इकट्ठा होना चाहते हैं वो एक साथ आ जायें, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 50% (मत प्रतिशत) तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में छोटी-छोटी पार्टियों ने भाजपा का साथ देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, हमने सभी दलों को एकत्रित किया है. ये सभी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास यज्ञ में समिधा डालने को तैयार हैं. शाह ने कहा कि यहां से जाने के बाद हम सभी के लिए एक ही मंत्र है कि 2019 में भाजपा को विजयी बनायें और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनायें.

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण जैसे तीनों नासूर भारतीय राजनीति में कांग्रेस की देन हैं. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम देश को इन तीनों नासूरों से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर के साथ मिलकर जनसंपर्क का कार्य करना हैझ. शाह ने कहा कि 2019 में अगर हम प्रचंड बहुमत से जीतते हैं तब 2019 के बाद लंबे समय तक पंचायत से संसद तक हम बने रहेंगे. उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा समेत विपक्षी दलों के साथ आने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्ता और स्वार्थ का गठबंधन है. एक बार तो मुकाबला होना ही था. ऐसे में भाजपा को विजय प्राप्त करनी ही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola