राफेल सौदा: बोले राहुल गांधी- ‘ओपन बुक'' परीक्षा देखकर संसद से भागे पीएम मोदी

Updated at : 03 Jan 2019 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
राफेल सौदा: बोले राहुल गांधी- ‘ओपन बुक'' परीक्षा देखकर संसद से भागे पीएम मोदी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है. दरअसल, बुधवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को संसद में राफेल सौदे पर ‘ओपन बुक’ परीक्षा का सामना करना है. राहुल ने सवाल किया कि वह परीक्षा में खुद आएंगे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार किया है. दरअसल, बुधवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को संसद में राफेल सौदे पर ‘ओपन बुक’ परीक्षा का सामना करना है. राहुल ने सवाल किया कि वह परीक्षा में खुद आएंगे या अपने प्रतिनिधि को भेजेंगे. राहुल ने ‘‘परीक्षा’ के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे.

इस ट्वीट के बाद राहुल ने गुरुवार को एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संसद से भाग गये हैं. पीएम मोदी अपने ‘ओपन बुक’ परीक्षा से भाग चुके हैं वे पंजाब में लवली विश्‍वविद्यालय में हैं. वहां के छात्रों से मेरा अनुरोध है कि पीएम मोदी से मेरे चार सवाल के जवाब पूछें…जो मैंने कल उनसे किया है.

राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर वॉल के माध्‍यम से पीएम मोदी से पूछा कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ और करार ‘‘एए’ (रिलायंस समूह के अनिल अंबानी का संदर्भ) को क्यों दिया गया, सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं. कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा,‘‘ गुरुवार को, प्रधानमंत्री संसद में ‘ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा’ का सामना करेंगे.’

उन्होंने लिखा ‘‘परीक्षा के प्रश्न ये हैं…

प्रश्न1: 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों?

प्रश्न2: 560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों?

प्रश्न3: मोदी जी, कृपया हमें बताइए कि पर्रिकर जी राफेल फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखते हैं और इसमें क्या है?

प्रश्न4: ‘एचएएल’ की जगह ‘एए’ क्यों? क्या वह (मोदी) आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे?’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola