ePaper

सस्पेंस खत्म: भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी छत्तीसगढ़ की कमान

Updated at : 16 Dec 2018 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
सस्पेंस खत्म: भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी छत्तीसगढ़ की कमान

नयी दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म हो चुका है. सूबे की कमान अभी तक रेस में सबसे आगे चल रहे भूपेश बघेल के हाथों में पार्टी ने सौंप दी है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी एक नाम तय करने में कांग्रेस को खूब मशक्कत करनी पड़ी और काफी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस खत्म हो चुका है. सूबे की कमान अभी तक रेस में सबसे आगे चल रहे भूपेश बघेल के हाथों में पार्टी ने सौंप दी है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी एक नाम तय करने में कांग्रेस को खूब मशक्कत करनी पड़ी और काफी मंथन के बाद पार्टी ने बघेल का चुनाव किया.

तीनों राज्यों में छत्तीसगढ़ का फैसला काफी मुश्किल रहा क्योंकि यहां सीएम पद के चार-चार दावेदार मौजूद थे. भूपेश बघेल के नाम की घोषण कांग्रेस ने अपने ट्विटर वॉल के माध्‍यम से की. भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर लिखा गया- Celebrations are in order in Chhattisgarh as Bhupesh Baghel is appointed CM. We wish him the best as he forms a govt. of equality, transparency & integrity starting off with farm loan waiver for farmers as we promised.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पाटन क्षेत्र से विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को विधायक दल ने अपना नेता चुना है. बघेल राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे.

यहां चर्चा कर दें कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. इसके बाद से ही राज्य में नये मुख्यमंत्री को लेकर कयास लगाये जा रहे थे. लंबी बैठकों के बाद अन्ततः भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री चुन लिया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि एआईसीसी के छत्तीसगढ़ सचिव चंदन यादव और अरुण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत कांग्रेस और दुर्ग के लोकसभा सदस्य ताम्रध्वज साहू आज सुबह दिल्ली से रायपुर पंहुचे. जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंहदेव दोपहर बाद रायपुर पंहुचे.

रायपुर आने के बाद सभी नेता राजीव भवन, रायपुर के प्रथम तल में स्थित संचार विभाग के पत्रकार वार्ता कक्ष में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए और इसी बैठक में छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गयी. इससे पहले शनिवार को तीसरे दिन भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और संभावित दावेदारों के नाम पर चर्चा की. बैठक में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत भी मौजूद थे. इसके बाद राहुल ने चारों दावेदारों के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और कहा कि इसके कोई मायने नहीं हैं कि आपकी सोच और रणनीति कितनी उम्दा है, बल्कि अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो आप एक टीम से हमेशा हारेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola