कांग्रेस से हाथ मिलाने पर बोले चंद्रबाबू, राहुल के नेतृत्ववाली पार्टी से वैचारिक मतभेद नहीं

Updated at : 29 Nov 2018 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस से हाथ मिलाने पर बोले चंद्रबाबू, राहुल के नेतृत्ववाली पार्टी से वैचारिक मतभेद नहीं

हैदराबाद : कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर स्पष्टीकरण देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके राहुल गांधी के नेतृत्ववाली पार्टी के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं हैं. राज्य में पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार अभियान के तौर […]

विज्ञापन

हैदराबाद : कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने पर स्पष्टीकरण देते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके राहुल गांधी के नेतृत्ववाली पार्टी के साथ कोई वैचारिक मतभेद नहीं हैं.

राज्य में पीपुल्स फ्रंट के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार अभियान के तौर पर बुधवार को गांधी के साथ कई बैठकों में शामिल होनेवाले नायडू ने कहा कि गैर भाजपा दलों के लिए एक ही मंच पर आने की लोकतांत्रिक विवशता है. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, राजनीतिक रूप से हम (तेदेपा और कांग्रेस) अलग हैं. तेलुगु देशम पार्टी शुरुआत से ही कांग्रेस के खिलाफ लड़ रही है और यही सच्चाई है. वैचारिक तौर पर हमारे कोई मतभेद नहीं हैं. वैचारिक रूप से हमारे भाजपा के साथ मतभेद हैं. उन्होंने कांग्रेस के साथ दशकों पुराने मतभेदों के बारे में पूछे जाने पर कहा, लेकिन आज एक लोकतांत्रिक विवशता है. इसलिए संविधान को बचाने और साथ ही संस्थानों को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ने की जरूरत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास पांच राज्यों में से कहीं पर भी जीतने का मौका नहीं है. उन्होंने दावा किया, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को निराश किया. लोगों ने उन पर बहुत भरोसा किया, लेकिन उन्होंने देश को निराश किया. हर कोई दबाव और तनाव में जी रहा है. यह देश के लिए बहुत बुरा है कि वे सीबीआई, ईडी और आयकर जैसे संस्थानों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. गैर भाजपा दलों की 10 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक के बारे में नायडू ने कहा कि किसी भी दल का कोई औपचारिक न्योता नहीं होगा. यह पूछे जाने पर कि भाजपा-रोधी गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी कौन हैं? साल 2014 तक वह महज एक मुख्यमंत्री थे. वह अपनी पार्टी को जिता पाये. अब कई सक्षम लोग और प्रशासक हैं. वे नेतृत्व करेंगे. हम इस पर सहमति बनायेंगे. मैं प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूं. मैंने कई बार कहा है. मुझे इस पहल से किसी पद या किसी फायदे की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि पीपुल्स फ्रंट जीत रहा है और तेलंगाना में सरकार बना रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola