असम में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में गोलियां लेकर पहुंचा शख्स, पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
Assam Police

शपथ ग्रहण समारोह स्थल की तस्वीर (सांकेतिक तस्वीर)

असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह स्थल से एक शख्स पकड़ा गया. उसके पास से गोलियां बरामद हुईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई.

विज्ञापन

असम में मंगलवार (12 मई) को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. खानपारा स्थित पशु चिकित्सा कॉलेज के गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान उसके पास से कुछ गोलियां मिलीं. इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उसे बसिष्ठ पुलिस थाने ले जाया जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि गोलियां बरामद होने से संबंधित परिस्थितियों और क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. यह घटना राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने से कुछ ही मिनट पहले हुई.

यह भी पढ़ें : हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, परिवार में खुशी

समारोह में पीएम मोदी सहित ये लोग पहुंचे

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और एनडीए के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शिरकत करने पहुंचे थे. इस समारोह में कई राजनयिक और प्रमुख उद्योगपति भी शामिल होते नजर आए. कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग पहुंचे थे. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola