MeToo के बाद 80% पुरुष कार्यस्थल पर महिलाओं से बातचीत में बरत रहे सावधानी

Updated at : 29 Nov 2018 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
MeToo के बाद 80% पुरुष कार्यस्थल पर महिलाओं से बातचीत में बरत रहे सावधानी

मुंबई : ‘मीटू’ अभियान के बाद करीब 80 प्रतिशत पुरुष अपनी महिला सहकर्मियों से बातचीत में अधिक सतर्कता बरत रहे हैं. एक ताजा रपट में यह दावा किया गया है. बाजार शोध एवं विश्लेषण कंपनी वेलोसिटी एमआर के अध्ययन में कहा गया है कि आंदोलन का कार्यस्थल पर होने वाली औपचारिक बातचीत पर बहुत अधिक […]

विज्ञापन


मुंबई :
‘मीटू’ अभियान के बाद करीब 80 प्रतिशत पुरुष अपनी महिला सहकर्मियों से बातचीत में अधिक सतर्कता बरत रहे हैं. एक ताजा रपट में यह दावा किया गया है. बाजार शोध एवं विश्लेषण कंपनी वेलोसिटी एमआर के अध्ययन में कहा गया है कि आंदोलन का कार्यस्थल पर होने वाली औपचारिक बातचीत पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है. इस शोध में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई के करीब 2,500 लोगों को शामिल किया गया.

इस नये अध्ययन के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत लोगों का मानना था कि नौकरी, परिवार की इज्जत जाने और सामाजिक लांछन के भय एवं अविश्वास जैसे कारणों के चलते ही संभवत: पूर्व में पीड़ित इन मामलों की जानकारी नहीं देते थे. करीब 70 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत दिखे कि मामले की जानकारी देने के बावजूद पीडितों को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि करीब सर्वे में शामिल 50 प्रतिशत लोग मामले की जानकारी बाद में दिये जाने से सहमत नहीं दिखे.

वहीं पांच में से दो पुरुषों ने मामले की जानकारी बाद में दिये जाने का समर्थन किया. अध्ययन के मुताबिक, “हालांकि ‘मीटू’ के अधिकतर मामले मीडिया-बॉलीवुड उद्योग से देखने को मिले हैं लेकिन लगभग 77 प्रतिशत लोग अन्य उद्योग को भी सुरक्षित नहीं मानते हैं.” सर्वेक्षण में करीब 83 प्रतिशत लोगों का मानना था कि मीटू अभियान के दौरान कई गलत आरोप भी लगाये गये. इसके बावजूद करीब पांच में से चार लोग इस बात को लेकर आशान्वित दिखे कि इस अभियान से कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola