पाकिस्तान को मोदी की चेतावनी, 26/11 को भूलेंगे नहीं; हम मौके की तलाश में

Updated at : 26 Nov 2018 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को मोदी की चेतावनी, 26/11 को भूलेंगे नहीं; हम मौके की तलाश में

भीलवाड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 आतंकवादी हमले के लिए परोक्ष रूप से पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि हिंदुस्तान न 26/11 को भूलेगा और न ही उसके गुनाहगारों को. उन्होंने कहा, हम मौके की तलाश में हैं. आतंकवाद व नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

भीलवाड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 आतंकवादी हमले के लिए परोक्ष रूप से पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि हिंदुस्तान न 26/11 को भूलेगा और न ही उसके गुनाहगारों को. उन्होंने कहा, हम मौके की तलाश में हैं.

आतंकवाद व नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दस साल पहले 26/11 के आतंकी हमलों के समय कांग्रेस राजस्थान में चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ‘राजदरबारी, रागदरबारी’ कहते हुए तंज भी कसा. मोदी ने कहा, हिंदुस्तान कभी भी 26/11 को भूलेगा नहीं और 26/11 के गुनहगारों को भी. हम मौके की तलाश में हैं. कानून अपना काम करता रहेगा, मैं देशवासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं. हालांकि, प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस मौके की बात कर रहे हैं.। भीलवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मुंबई आतंकवादी हमले के समय चुनाव जीतने का खेल खेलने में लगी कांग्रेस देशभक्ति के पाठ पढ़ाती थी. लेकिन, जब मेरे देश की सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया, तो कांग्रेस ने सवाल उठाया कि वीडियो दिखाओ सर्जिकल स्ट्राइक हुआ कि नहीं.

मोदी ने कहा, हमने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आज आतंकवादियों को कश्मीर की धरती के बाहर निकलना महंगा पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस के नेता सेना के जवानों को मौत के घाट उतारनेवाले माओवादियों को क्रांतिकारी होने के सर्टिफिकेट दे रहे हैं. हमने माओवाद को भी उसी की भाषा में जवाब दिया है, आतंकवाद को भी उसी की भाषा में जवाब दिया है. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता.’ मोदी ने ‘संविधान दिवस’ का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन एक तरह से सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के हक का दिवस है. आज का दिवस दलित, पीड़ित, शोषित व वंचितों के गर्व का दिवस है. संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि बाबा साहेब ने तो समाज के भेदभाव को समाप्त करने का रास्ता दिखाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान में भी सबको समान अधिकार मिले, न्याय मिले इसका रास्ता दिखाया गया लेकिन, यह कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, नामदार व नामदार के चेले पूछ रहे हैं कि मोदी की जात क्या है?

जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित दिख रहे मोदी ने कहा, इस बार राजस्थान ने ठान ली है कि प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाके रहेंगे, विकास की यात्रा को और नयी ताकत देंगे और नयी गति देंगे. और राजस्थान में नया इतिहास लिखने का काम राजस्थान की धरती करेगी इसका मुझको विश्वास है. मोदी ने कहा, मोदी हिसाब मांगता है और मोदी हिसाब देता भी है. पल-पल और पाई-पाई का हिसाब देता है. अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने बैंकों के दरवाजे हर हिंदुस्तानी के लिए खोले, आज हर हिंदुस्तानी का बैंक में खाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola