अपहरण व फिरौती मामले में पकरीबरावां उत्पाद चौकी के दो एएसआइ निलंबित
Published by :ASHUTOSH KUMAR
Published at :29 Apr 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन

Nawada news. विभाग ने जमुई थाना कांड संख्या 193/26 में गिरफ्तार दो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) सुजीत कुमार और दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
विज्ञापन
मद्य निषेध विभाग ने जारी किया आदेश, जमुई पुलिस की छापेमारी के बाद हुई थी गिरफ्तारी
वाहन जांच के दौरान व्यक्ति को रोककर फिरौती मांगने का है मामला, जांच जारीप्रतिनिधि, नवादा सदर
पकरीबरावां उत्पाद चौकी से जुड़े चर्चित मामले में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी विभागीय कार्रवाई की है. विभाग ने जमुई थाना कांड संख्या 193/26 में गिरफ्तार दो सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) सुजीत कुमार और दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विभागीय आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया है. घटनाक्रम की शुरुआत 23 अप्रैल की शाम को हुई थी, जब पकरीबरावां में वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को रोका गया था. आरोप है कि इसके बाद मामला अपहरण और फिरौती तक पहुंच गया. इस शिकायत के आधार पर जमुई पुलिस ने पकरीबरावां उत्पाद चौकी पर छापेमारी की थी. इस दौरान कथित रूप से नकदी की बरामदगी और एक संदिग्ध वाहन मिलने के बाद दोनों एएसआइ को गिरफ्तार कर जमुई ले जाया गया था.कई सवालों के जवाब बाकी
विभागीय निलंबन के बावजूद इस मामले में कई तकनीकी और कानूनी पहलू अब भी उलझे हुए हैं. अपहरण की परिस्थितियां, फिरौती के लेनदेन में अन्य लोगों की संलिप्तता और वाहन जब्ती से जुड़े तथ्यों पर अभी आधिकारिक स्पष्टीकरण आनी बाकी है. फिलहाल, विभागीय कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि मद्य निषेध विभाग इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है. अब सबकी नजरें जांच के अंतिम निष्कर्षों पर टिकी हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो पाता है या नहीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










