ePaper

लोकसभा में अमानतुल्ला के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लायेंगे मनोज तिवारी

Updated at : 23 Nov 2018 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा में अमानतुल्ला के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लायेंगे मनोज तिवारी

नयी दिल्ली : भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लायेंगे. तिवारी का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान खान ने कथित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लायेंगे. तिवारी का आरोप है कि इस महीने की शुरुआत में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान खान ने कथित तौर पर उनके साथ मार-पीट की थी और उन्हें धमकाया था.

चार नवंबर को कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बाद आप और भाजपा ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. एक महीने तक चलने वाला संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू होने वाला है.

उन्होंने बताया, ‘मैं आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के 20वें अध्याय की नियम संख्या 222 के तहत विशेषाधिकार हनन नोटिस लाउंगा.’ उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी इस कार्यक्रम में अपना विरोध प्रदर्शित करने गये थे. उनका आरोप था कि इलाके का सांसद होते हुए भी उन्हें उद्घाटन में कथित तौर पर आमंत्रित नहीं किया गया था.

तिवारी ने आरोप लगाया था कि खान ने सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ कथित तौर पर ‘धक्का-मुक्की की, धमकाया, रोका और डराया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola