मिजोरम में बोले पीएम मोदी नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए हमारा एजेंडा ‘ ट्रांसपोर्टेशन के जरिये ट्रांसफार्मेशन’

लुंगलेई (मिजोरम) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिजोरम के लुंगलेई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, भारत का विकास तभी संभव है जबकि उत्तर-पूर्व का विकास होगा. यही कारण है कि हमने उत्तर -पूर्व के राज्यों को अन्य राज्यों से जोड़ने के लिए रेल, हवाई और सड़क मार्ग को विकसित किया […]
लुंगलेई (मिजोरम) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिजोरम के लुंगलेई में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, भारत का विकास तभी संभव है जबकि उत्तर-पूर्व का विकास होगा. यही कारण है कि हमने उत्तर -पूर्व के राज्यों को अन्य राज्यों से जोड़ने के लिए रेल, हवाई और सड़क मार्ग को विकसित किया है और कर रहे हैं. इस क्षेत्र के विकास के लिए हमारा एजेंडा है ‘ ट्रांसपोर्टेशन के जरिये ट्रांसफार्मेशन’.
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको याद होगा कि कुछ महीने पहले किस तरह कांग्रेसी नेताओं ने उत्तर- पूर्व के पारंपरिक पोशाक का अपमान किया था. उत्तर पूर्व में विभिन्न स्थानों पर मुझे जो पोशाक दी गयी थी उन्हें पहनने पर उन्होंने मेरी निंदा की. जब वे यहां आते हैं तो वे बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन उनकी वास्तविकता सब जान चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




