अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया मिर्च पाउडर, आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 20 Nov 2018 4:23 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय के भीतर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया. अधिकारियों ने बताया कि अनिल कुमार नाम के उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया है. यह हमला तब हुआ जब केजरीवाल तीसरी मंजिल पर स्थित अपने चेंबर से भोजन करने के लिए […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय के भीतर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया. अधिकारियों ने बताया कि अनिल कुमार नाम के उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया है. यह हमला तब हुआ जब केजरीवाल तीसरी मंजिल पर स्थित अपने चेंबर से भोजन करने के लिए निकले थे. आरोपी युवक केजरीवाल के चेंबर के बाहर खड़ा था, वह माचिस की डिबिया में मिर्ची पाउडर लेकर आया था. घटना के बाद धक्का-मुक्की में केजरीवाल का चश्मा टूट गया.
पुलिस ने मिर्ची पाउडर फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर इंद्रप्रस्थ पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है. आरोपी का नाम अनिल कुमार शर्मा बताया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल पर हुए इस हमले की आम आदमी पार्टी ने तीव्र निंदा की है और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अब तो यहां मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




