ePaper

मनोज तिवारी की चुनौती : Metro चौथे चरण प्रोजेक्ट शुरू करके दिखाएं केजरीवाल, दूंगा 1,11,100 रुपये का चंदा

Updated at : 18 Oct 2018 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
मनोज तिवारी की चुनौती : Metro चौथे चरण प्रोजेक्ट शुरू करके दिखाएं केजरीवाल, दूंगा 1,11,100 रुपये का चंदा

नयी दिल्ली : दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को 1,11,100 रुपये चंदा देने की पेशकश की है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है. उनका कहना है कि यदि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो की चौथे चरण परियोजना को मंजूरी देते हैं, तभी वह यह राशि देंगे. दिल्ली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी को 1,11,100 रुपये चंदा देने की पेशकश की है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है. उनका कहना है कि यदि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली मेट्रो की चौथे चरण परियोजना को मंजूरी देते हैं, तभी वह यह राशि देंगे. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा नीत केंद्र सरकार के बीच दिल्ली मेट्रो की इस चौथे चरण परियोजना को लेकर विवाद है. अगर इस मुद्दे को जल्द नहीं सुलझाया गया, तो इस परियोजना को शुरू होने में विलंब हो सकता है.

इसे भी पढ़ें : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सील हुए घर का तोड़ा ताला, मचा बवाल

तिवारी ने हिंदी में ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवालजी उन लोगों को इस तरह सजा न दें, जिन्होंने आपको चुना है. मुख्यमंत्री का कहना है कि वह दिल्ली में मेट्रो की चौथे चरण परियोजना शुरू नहीं करेंगे, जबकि दिल्ली ने उन्हें 70 विधानसभा सीटों में 67 सीट दी. भाई, आप अपना चंदा ले लो, मैं आपको गीत गाकर कमायी गयी अपनी आमदनी में से 1,11,100 रुपये दूंगा, यदि आप मेट्रो की चौथी परियोजना पास कर देते हैं तो.

इस सप्ताह केजरीवाल ने चंदा अभियान ‘आप का दान, राष्ट्र का निर्माण’ शुरू किया है. पिछले गुरुवार को शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली सरकार पर पिछले तीन-चार साल में मेट्रो की चौथे चरण परियोजना के लिए वित्तीय मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था. इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना था कि उन्हें लगा था कि इस परियोजना का वित्त पोषण पुरी का मंत्रालय करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola