ePaper

OMG : जेल से फरार हत्यारा मंदिर में सिखा रहा था भक्ति का पाठ, 14 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Oct 2018 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : जेल से फरार हत्यारा मंदिर में सिखा रहा था भक्ति का पाठ, 14 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जींद : हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाये इनामी भगौड़े मुजरिम अलीपुरा गांव के सतपाल उर्फ पाला को उचाना पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है. 14 साल से फरार यह हत्यारा वहां एक मंदिर में पुजारी बन गया था. पुलिस ने आरोपी को नरवाना अदालत में पेश किया, जहां […]

विज्ञापन

जींद : हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाये इनामी भगौड़े मुजरिम अलीपुरा गांव के सतपाल उर्फ पाला को उचाना पुलिस ने पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया है. 14 साल से फरार यह हत्यारा वहां एक मंदिर में पुजारी बन गया था. पुलिस ने आरोपी को नरवाना अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : जूली के हत्यारे फरार घर में लटक रहा ताला

सोमवार को उचाना थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि 26 नवंबर, 2002 को सतपाल और उसके अन्य नौ साथी राजेन्द्र, राजा, अमृत, शिवनारायण, रणधीर, विजय, मनोज, लख्मी और राजेन्द्र ने पुरानी पारिवारिक रंजिश के तहत गांव के ही लक्ष्मण की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसकी शिकायत राजमल ने पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाही की और मामला अदालत में चला.

अदालत ने 2004 में सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनायी. इन कैदियों के साथ सतपाल उर्फ पाला को भी उम्रकैद की सजा सुनायी गयी. 5 नवंबर, 2004 को पाला छह हफ्ते के पेरोल पर जेल से बाहर आया था. 18 दिसंबर 2004 को मुजरिम पाला को वापस जेल पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा और फरार हो गया. तभी से पाला भगौड़ा बना हुआ था. यहां तक कि भगौड़े पाला पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ था. 14 साल तक वह अदालत से भगौड़ा बना रहा.

वहीं, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पाला पंजाब के जिला मोगा के एक मंदिर में पुजारी का काम कर रहा है. पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम को तैयार कर मोगा मंदिर से मुजरिम को काबू कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि मुजरिम पिछले लंबे समय से मोगा के एक मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था और लोगों को भक्ति का पाठ पढ़ा रहा था. गिरफ्तारी के बाद उसे नरवाना अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola