2026 Renault Duster का माइलेज आया सामने, जानें Taigun और Kushaq से कितनी आगे-पीछे है ये SUV

Updated:
विज्ञापन
2026 Renault Duster Mileage

2026 Renault Duster (Photo: Renault)

नई 2026 Renault Duster अपने 1.0 टर्बो इंजन के साथ लगभग 19.41 kmpl माइलेज देती है. ये नंबर इसे फ्यूल एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा बैलेंस बनती है. Taigun और Kushaq जैसी SUVs से इसका मुकाबला कड़ा है, लेकिन Duster किफायती ड्राइविंग का मजबूत ऑप्शन है.

विज्ञापन

Renault ने अपनी नई 2026 Renault Duster 1.0 Turbo का ARAI सर्टिफाइड माइलेज भी सामने ला दिया है. कंपनी के मुताबिक यह SUV 19.41 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है. यानी नई डस्टर न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस के लिए है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी बेहतर है. Renault का 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जिसे Turbo TCe 100 के नाम से जाना जाता है, तीन वेरिएंट्स में मिलता है. पहला Authentic, दूसरा Evolution और तीसरा Techno. इसकी कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

1.0 vs 1.3 टर्बो: कौन सा इंजन देता है ज्यादा माइलेज?

इन वेरिएंट्स में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. इसे खास तौर पर Renault के नए RGMP प्लेटफॉर्म के हिसाब से ट्यून किया गया है, जिस पर नई जनरेशन Duster बेस्ड है.

यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू

1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के मुकाबले 1.0-लीटर इंजन ज्यादा माइलेज देने के लिए जाना जाता है. यानी यह ज्यादा फ्यूल-इफिशिएंट है. वहीं 1.3-लीटर इंजन मैनुअल में करीब 17.75 kmpl और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक में लगभग 18.45 kmpl का माइलेज देता है. ऐसे में जो लोग पेट्रोल बचत को ज्यादा अहमियत देते हैं, उनके लिए 1.0-लीटर टर्बो इंजन एक ज्यादा किफायती ऑप्शन है.

सेगमेंट की दूसरी SUVs से Renault Duster का माइलेज कितना अलग है?

अगर इसके मुकाबले वाली SUVs की बात करें तो Renault Duster 1.0 Turbo का माइलेज इस सेगमेंट में काफी बैलेंस्ड माना जाता है. Volkswagen Taigun 1.0 TSI में मैनुअल पर करीब 19.98 kmpl और ऑटोमैटिक पर 19.54 kmpl का माइलेज मिलता है. वहीं Skoda Kushaq 1.0 TSI में यह थोड़ा कम होकर 19.66 kmpl और 19.09 kmpl रहता है. इन आंकड़ों को देखें तो Duster का 19.41 kmpl माइलेज बीच के लेवल पर आता है. यानी यह न तो सबसे आगे है और न ही पीछे. ये एक अच्छा बैलेंस ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: बारिश और गड्ढों वाली सड़कों का टेंशन खत्म, ये 3 इलेक्ट्रिक SUVs आती हैं हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola