ePaper

राहुल गांधी ने उत्तर भारतीय हमला मामले में कहा, कठोरता से कार्रवाई करे सरकार

Updated at : 09 Oct 2018 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने उत्तर भारतीय हमला मामले में कहा, कठोरता से कार्रवाई करे सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में मंगलवार को केंद्र एवं गुजरात सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से कार्रवाई की जाये. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कारखानों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में मंगलवार को केंद्र एवं गुजरात सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से कार्रवाई की जाये. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कारखानों के बंद होने से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है. इस वजह से युवाओं के बीच हताशा एवं गुस्सा बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले जारी, बिहार-यूपी के लोग कर रहे पलायन, 342 गिरफ्तार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि समूचे गुजरात में खराब आर्थिक नीतियों, नोटबंदी और जीएसटी को सही ढंग से लागू नहीं करने की वजह से उद्योग तबाह हो गये हैं. इसका नतीजा यह निकला कि कारखाने एवं औद्योगिक इकाइयां बंद हो गयी हैं, जिससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पैदा हो गयी. उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन की सरकार की अक्षमता के कारण युवाओं में हताशा और गुस्सा बढ़ रहा है. यही गुस्सा और हताशा पूरे गुजरात में प्रवासियों पर हिंसक हमलों में प्रकट हो रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी कामगार हमारी आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं. उन पर हमले भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा करते हैं, जो कारोबार और हमारी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार दृढ़ता से कार्रवाई करे और शांति बहाल करने तथा हर भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करे.

बता दें कि पिछले 28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद छह जिलों में हिंदी भाषी लोगों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं. राज्य सरकार का कहना है कि हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बलात्कार के मामले में बिहार के एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किये जाने के बाद हिंसा की शुरुआत हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola