केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेठीवासियों ने राहुल को सौंपा 2.57 लाख का चेक
Updated at : 25 Sep 2018 1:10 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के छोटे दुकानदारों, किसानों और महिलाओं ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के मकसद से मंगलवार को 2.57 लाख रुपये का चेक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा. अमेठी पहुंचे गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अमेठी जिले के छोटे-छोटे दुकानदारों और किसानों, महिलाओं और ठेले-खोमचे-गुमटी वालों ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के छोटे दुकानदारों, किसानों और महिलाओं ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के मकसद से मंगलवार को 2.57 लाख रुपये का चेक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा. अमेठी पहुंचे गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अमेठी जिले के छोटे-छोटे दुकानदारों और किसानों, महिलाओं और ठेले-खोमचे-गुमटी वालों ने केरल के बाढ़-पीड़ितों का दर्द साझा करते हुए मुझे 2.57 लाख का चेक दिया.
” उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ राहत-कोष के लिए इनका काम अभी भी जारी है. इस सराहनीय काम के लिए अमेठीवासियों को बहुत धन्यवाद।” गांधी ने चेक भेंट करने वाले लोगों के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




