छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2018 5:47 AM
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा जब वह अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहा था. कांकेर के पुलिस […]
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा जब वह अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहा था.
कांकेर के पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने पीटीआई को फोन पर बताया कि रविवार की रात ताडोकी पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र के अंतर्गत अमागांव में नक्सलियों ने गेंदलाल जैन को पीटा और फिर उसकी हत्या कर दी. यह गांव राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर है. इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










