पॉलिसी बाजार ने डॉकप्राइम में लगाये पांच करोड़ डॉलर
Updated at : 17 Sep 2018 5:07 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पॉलिसीबाजार समूह की चिकित्सा क्षेत्र में कारोबार करने वीली इकाई डॉकप्राइम डॉट कॉम ने सोमवार को कहा कि उसे अपनी मूल कंपनी से पांच करोड़ डॉलर यानी करीब 362 करोड़ रुपये का शुरुआती वित्तपोषण मिला है. डॉकप्राइम पर डॉक्टरों तथा रोग-जांच प्रयोगशालाओं में मिलने का समय लिया जा सकता है. इसकी सेवाएं […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पॉलिसीबाजार समूह की चिकित्सा क्षेत्र में कारोबार करने वीली इकाई डॉकप्राइम डॉट कॉम ने सोमवार को कहा कि उसे अपनी मूल कंपनी से पांच करोड़ डॉलर यानी करीब 362 करोड़ रुपये का शुरुआती वित्तपोषण मिला है. डॉकप्राइम पर डॉक्टरों तथा रोग-जांच प्रयोगशालाओं में मिलने का समय लिया जा सकता है. इसकी सेवाएं अभी दिल्ली-एनसीआर के लिए ही उपलब्ध हैं.
यह अभी 14 हजार डाक्टरों और 5000 के करीब रोग परीक्षण प्रयोगशालाओं से जुड़ी है. आगे इसकी मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू और चेन्नई जैसे बड़े शहरों तक पहुंचाने की योजना है. पॉलिसीबाजार की शुरुआत में जापान के सॉफ्टबैंक तथा मौजूदा निवेशकों की अगुआई में 23.8 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण प्राप्त हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




