सुपौल में सिर्फ 2 रुपये में इलाज, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 02 Jun 2026 8:47 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Supaul Sadar Hospital OPD Today: अगर आज सदर अस्पताल सुपौल में इलाज कराने जा रहे हैं तो पहले यह जानकारी जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का पूरा रोस्टर जारी कर दिया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे.

विज्ञापन

Supaul Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल सुपौल में मंगलवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी. महज 2 रुपये के पंजीयन शुल्क पर मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी.

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. ऐसे में विभागवार डॉक्टरों की तैनाती से मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

इन विभागों में मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

जेनरल ओपीडी में डॉ चंदन कुमार और डॉ प्रदीप कुमार पासवान मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ हरिशंकर कुमार बच्चों से संबंधित बीमारियों का उपचार करेंगे.

डेंटल ओपीडी में डॉ पूजा भारती दांत और मुंह से जुड़ी समस्याओं की जांच करेंगी. सर्जिकल ओपीडी में डॉ पंकज कुमार और अर्थो ओपीडी में डॉ पवन कुमार मरीजों को परामर्श देंगे.

अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए डॉ रंजीत कुमार उपलब्ध रहेंगे. महिला ओपीडी में डॉ शशि रंजन महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार करेंगे. वहीं नेत्र रोग ओपीडी में डॉ एसबी चौधरी आंखों से जुड़ी बीमारियों का इलाज करेंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सुविधा

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ बीएन भारती इमरजेंसी कक्ष में तैनात रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक डॉ ठाकुर प्रसाद मरीजों का इलाज करेंगे.

रात्रि 9 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ सरोज कुमार नाइट शिफ्ट में इमरजेंसी सेवाएं संभालेंगे. गंभीर मरीजों को किसी भी समय अस्पताल की आपातकालीन सेवा का लाभ मिल सकेगा.

मातृत्व सेवाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था

लेबर रूम की जिम्मेदारी ऑन-कॉल आधार पर डॉ आलोक कुमार के पास रहेगी. सी-सेक्शन से संबंधित मामलों में भी डॉ आलोक कुमार उपलब्ध रहेंगे. इससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी.

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read: पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे बिहार के जर्दालू आम, बिहटा के रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन