छकरबंधा पंचायत सरकार भवन का एसडीओ ने किया निरीक्षण, कार्यों की प्रगति का जायजा लिया
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2026 9:02 AM
पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण करते हुए.
Gaya Ji News : पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यह अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि शेष बचे छोटे-मोटे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं.
Gaya Ji News : (मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)
छकरबंधा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का मंगलवार को भवन निर्माण विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बादल कुमार ने निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के जेई नीरज कुमार, निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे एसडीओ ने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण की गुणवत्ता की भी समीक्षा की.
एसडीओ बादल कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यह अंतिम चरण में है. उन्होंने कहा कि शेष बचे छोटे-मोटे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
लोगों को अब प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद इसे शीघ्र ही विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा.
एसडीओ ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से छकरबंधा पंचायत के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र सहित भूमि संबंधी कई सेवाएं अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और समय की बचत होगी.
स्थानीय ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि इस भवन के शुरू होने से प्रशासनिक सेवाएं और अधिक सरल एवं सुलभ हो जाएंगी.
Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










