गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Published by : Suryakant Kumar Updated At : 01 Jun 2026 4:08 PM

विज्ञापन

महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन

Gaya Ji News: गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत ढिबरा गांव में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ रविवार को संपन्न हो गया. अयोध्या के बाबा सीताराम दास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

Gaya Ji News (गुरुआ से डॉ प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट):
गुरुआ प्रखंड के चिलोर पंचायत अंतर्गत ढिबरा गांव स्थित स्टेडियम में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का समापन रविवार को भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो गया. यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

बाबा सीताराम दास जी महाराज के सान्निध्य में बना रहा आध्यात्मिक माहौल

अयोध्या से पधारे बाबा सीताराम दास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महारुद्र यज्ञ के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा. अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन तथा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यज्ञ का विधिवत समापन किया गया. इसके बाद कुमारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया. श्रद्धालुओं ने इसे पुण्यदायी कार्य बताते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई.

सुबह से ही लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, आस्था का दिखा अद्भुत संगम

यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला.

अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी समेत ग्रामीणों की रही सराहनीय भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सह मुख्य श्रोता एवं अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी, अखिलेश सिंह, अनिल कुमार यादव, दिनेश कुमार, नंदलाल यादव, अमर कुमार, शत्रुधन सिंह, मनोज विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार सहित ढिबरा गांव के ग्रामीणों का योगदान भी सराहनीय रहा. आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read: औरंगाबाद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ फूटा गुस्सा, NH-139 पर सिलेंडर रखकर लोगों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन