जम्मू-कश्मीर: लश्कर के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 9:33 AM
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को लश्कर-ए-तौयबा के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र के गलूरा इलाके में आतंवादियों की मौजूदगी के बारे में खु्फिया जानकारी मिलने बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को लश्कर-ए-तौयबा के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा क्षेत्र के गलूरा इलाके में आतंवादियों की मौजूदगी के बारे में खु्फिया जानकारी मिलने बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया.
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के बाद यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया. प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से कुछ हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया.
यह भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के दाम रिकार्ड स्तर पर, आज फिर बढ़ी कीमत
प्रवक्ता ने मारे गये आतंकवादियों की पहचान फुरकान राशिद लोन उर्फ आदिल और लियाकत अहमद लोन उर्फ सहाबा उर्फ उमर खालिद के रूप में की है. दोनों आतंकवादी लश्कर ए तैयबा के थे. प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा शर्तपुरा इलाके का रहने वाला फुरकान कई आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित था. प्रवक्ता ने बताया कि बारामूला जिले के सोपेर के हरवान इलाके का रहने वाले लियाकत का ‘‘आतंक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहने का एक लंबा इतिहास है और एक स्थानीय नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने सहित कई आपराधिक मामलों में वह वांछित था.”
यह भी पढ़ें:हरितालिका तीज कल: नहाय-खाय आज, जानें पूजा का उत्तम समय
उन्होंने बताया कि लियाकत लश्कर के अन्य आतंकवादियों क्रलगुंद निवासी गनी ख्वाजा और नाउपारा सोपोर के निवासी माजिद मीर के साथ मिल कर रेशीपोरा बोमई निवासी हाकीम-उर-रहमान की हत्या की घटना में शामिल था. रहमान की शनिवार को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. रहमान, सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस का एक कार्यकर्ता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










