चार सितंबर : 73 साल पहले डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें पहली बार सामने आयीं

Updated at : 04 Sep 2018 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
चार सितंबर : 73 साल पहले डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें पहली बार सामने आयीं

नयी दिल्ली : यह तो हम आप सभी जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा. दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यह तो हम आप सभी जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वाष्प आधारित यात्री जहाज टाइटैनिक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन से अपनी प्रथम यात्रा पर, 10 अप्रैल 1912 को रवाना हुआ और कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुंचा. दुनिया का सबसे सुरक्षित और कभी न डूबने वाला बताया गया यह जहाज चार दिन की यात्रा के बाद, 14 अप्रैल 1912 को एक हिमशिला से टकरा कर डूब गया था.

समुद्र में डूबे इस जहाज की पहली तस्वीरें इसके डूबने के 73 बरस के बाद 4 सितंबर 1985 को पहली बार सामने आईं. शांतिकाल की इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री आपदाओं में से एक इस घटना में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी. इतिहास के पन्नों में 4 सितंबर की तारीख में दर्ज देश दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है :-

1665 : मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर.

1781 : स्पेन के निवासियों ने लॉस एंजिल्स की स्थापना की.

1825 : प्रमुख राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म.

1888 : गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की.

1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया.

1946 : भारत में अंतरिम सरकार का गठन.

1967 : महाराष्ट्र का कोयना बांध भूकंप की चपेट में आकर ध्वस्त, 200 से ज्यादा लोगों की मौत.

1985 : 73 बरस पहले समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं.

1999 : ईस्ट तिमोर में संपन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया.

2000 : श्रीलंका के जाफना की बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीतों के बीच संघर्ष में 316 लोग मारे गये.

2008 : केंद्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी.

2009 : गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गयी किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola