ePaper

कर्नाटक में सात विधायक बनेंगे मंत्री, 30 को दी जायेगी निगम एवं बोर्ड की जिम्मेदारी

Updated at : 03 Sep 2018 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक में सात विधायक बनेंगे मंत्री, 30 को दी जायेगी निगम एवं बोर्ड की जिम्मेदारी

नयी दिल्ली : कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्ववाली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार में सात नये मंत्री शामिल हो सकते हैं और दोनों दलों के 30 विधायकों को निगमों एवं बोर्डों की जिम्मेदारी दी जा सकती है. जद(एस) महासचिव कुंवर दानिश अली ने कहा कि कर्नाटक मंत्रिमंडल का इस महीने के तीसरे सप्ताह में विस्तार होगा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्ववाली कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार में सात नये मंत्री शामिल हो सकते हैं और दोनों दलों के 30 विधायकों को निगमों एवं बोर्डों की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

जद(एस) महासचिव कुंवर दानिश अली ने कहा कि कर्नाटक मंत्रिमंडल का इस महीने के तीसरे सप्ताह में विस्तार होगा और इसमें सात नये मंत्री शामिल किये जायेंगे. इससे कुल मंत्रियों की संख्या 34 हो जायेगी. अली ने बताया, ‘कांग्रेस के छह विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जायेगी तो जद(एस) का एक विधायक मंत्री बनेगा.’ उन्होंने कहा, 30 विधायकों को प्रमुख निगमों एवं बोर्डों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी जायेगी. कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में फिलहाल 27 मंत्री हैं जिनमें कांग्रेस के 16 और जद(एस) के 11 मंत्री हैं.

जद(एस) नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार और बोर्डों एवं निगमों में नियुक्तियों को लेकर दोनों दलों के बीच सहमित बन गयी है. हाल ही में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और मंत्रिमंडल विस्तार के लिए उनकी अनुमति मांगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola