अगले तीन दिन तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2018 9:17 PM
नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक चरण सिंह ने सोमवार को बताया कि मैदानी इलाकों में […]
नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक चरण सिंह ने सोमवार को बताया कि मैदानी इलाकों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून अपने अंतिम चरण के दौर में इन इलाकों में सक्रिय रहेगा. इसकी वजह से उत्तराखंड और पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले 72 घंटे तक भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अगले दो दिन तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.
इसे भी पढ़ें : भारी बारिश में जीएसटी, सब्जियों की कमी आैर बढ़ते दामों ने बढ़ायी थोक महंगार्इ
उन्होंने बताया कि इन इलाकों में सोमवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है. यह स्थिति अगले दो से तीन दिन तक बरकरार रहेगी. सिंह ने बताया कि इस बाबत चेतावनी वाले तीनों राज्यों को शासन और प्रशासन के स्तर पर मौसम की संभावित स्थिति से अवगत कराते हुए सभी ऐहतियाती इंतजाम करने का परामर्श भी दिया गया है. खासकर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन को विशेष इंतजाम करने को कहा गया है.
मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को मध्य प्रदेश के उत्तर पश्चिम इलाकों में छिटपुट स्थानों पर अतिवृष्टि और हिमाचल प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की आशंका जतायी गयी है. इसके अलावा, बुधवार को उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










