ePaper

रक्षा मंत्री सीतारमण ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, राज्यपाल से भी मिलीं

Updated at : 02 Sep 2018 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षा मंत्री सीतारमण ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, राज्यपाल से भी मिलीं

श्रीनगर : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने कश्मीर दौरे के दौरान घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी. सेना के अधिकारियों ने कहा कि सीतारमण के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी दौरे में साथ […]

विज्ञापन

श्रीनगर : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने कश्मीर दौरे के दौरान घाटी में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी.

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सीतारमण के साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी दौरे में साथ थे. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया. मौके पर मौजूद कमांडरों ने उन्हें रक्षा तैयारियों और घुसपैठ निरोधी ग्रिड के बारे में जानकारी दी. जवानों के साथ अपनी बातचीत में रक्षा मंत्री ने उनके पेशेवर कौशल और नियंत्रण रेखा पर 24 घंटे कड़ी सतर्कता बरतने की सराहना की. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने विरोधी ताकतों की किसी भी कुटिल चाल से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा.

इससे पहले रक्षा मंत्रीऔर सेना प्रमुख जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर राज्य की सुरक्षा स्थितिपर चर्चा की.जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीतारमण ने यहां राजभवन में राज्यपाल से भेंट की. दोनों ने नियंत्रण रेखा और अंदरूनी हिस्से में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले रक्षा मंत्री सुबह सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ उत्तरी कश्मीर में एक अग्रिम चौकी पर गयीं. उन्होंने बताया कि वह बलबीर चौकी पर गयीं और उन्होंने वहां 28 इंफैंट्री डिवीजन के सैनिकों के साथ बाचतीत की. वह इस चौकी पर पहुंचनेवाली पहली रक्षा मंत्री हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola