ePaper

राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर शुक्रवार शाम 4 बजे होगा वाजपेयी का अंतिम संस्कार, 1 बजे शुरू होगी अंतिम यात्रा

Updated at : 16 Aug 2018 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर शुक्रवार शाम 4 बजे होगा वाजपेयी का अंतिम संस्कार, 1 बजे शुरू होगी अंतिम यात्रा

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम चार बजे यहां राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा. यह जानकारी भाजपा प्रमुख अमित शाह ने दी. वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया है. शाह ने कहा कि लोग शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम चार बजे यहां राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर होगा. यह जानकारी भाजपा प्रमुख अमित शाह ने दी. वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया है.

शाह ने कहा कि लोग शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े आठ बजे तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि दे सकेंगे. दिवंगत नेता के आवास के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसके बाद सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय से शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा. वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में गुरुवार शाम एम्स में निधन हो गया. वाजपेयी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी रहेगी.

वाजपेयी के सम्मान में सरकार ने सात दिनों के शोक की घोषणा की है. गृह मंत्रालय ने सर्कुलर जारी कर कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश में गुरुवार से आधा झुका रहेगा. गृह मंत्रालय ने कहा है कि वाजपेयी के सम्मान में पूरे भारत में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक राजकीय शोक मनाया जाएगा.

उन्होंने कहा, इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक के दौरान आधिकारिक रूप से कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा. अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में सभी दूतावासों में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा.

स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार एक ऊंचे स्थल पर होगा जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है. स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है. पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे दिसम्बर 2012 में स्मृति स्थल पर किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola