आरूषि हत्याकांड में सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज 2008 के आरूषि हत्याकांड में दंत चिकित्सक राजेश तलवार और नूपुर तलवार को बरी करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की अपील पर तलवार दंपती के घरेलू सहायक हेमराज की पत्नी की अपील […]
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज 2008 के आरूषि हत्याकांड में दंत चिकित्सक राजेश तलवार और नूपुर तलवार को बरी करने के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई की अपील पर तलवार दंपती के घरेलू सहायक हेमराज की पत्नी की अपील के साथ सुनवाई होगी. हेमराज बाद में मृत मिला था.
तलवार दंपती ने 2013 में सीबीआई के स्पेशल कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें तलवार दंपती को दोनों हत्याओं के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. जस्टिस एके मिश्रा और बीके नारायण की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि तलवार दंपती ने बेटी आरुषि को नहीं मारा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में तलवार दंपती को रिहा करते हुए कहा कि दोनों को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिेए.
#TripleTalaqBill : बिल पास कराने के लिए जुगत भिड़ा रही सरकार, असमंजस में कांग्रेस, राफेल का राग छेड़ा, हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




