महाराष्ट्र के पालघर में विस्फोटक जब्त, आरडीएक्स होने का संदेह, जांच जारी

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. संदेह जताया जा रहा है कि यह आरडीएक्स है. पालघर के नल्लासोपारा पश्चिम के भंडार आली में यह विस्फोटक जब्त किया गया है. विस्फोटक की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र एटीएस व पालघर के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच […]
मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है. संदेह जताया जा रहा है कि यह आरडीएक्स है. पालघर के नल्लासोपारा पश्चिम के भंडार आली में यह विस्फोटक जब्त किया गया है. विस्फोटक की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र एटीएस व पालघर के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. फारेंसिक टीम को बुलाकर जब्त विस्फोटक की जांच करायी जा रही है और यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यह आरडीएक्स ही है.
इससे पहले जम्मू कश्मीर में भी इसी तरह का विस्फोटक जब्त किया गया था.
पालघर के इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक वैभव राउत को हिरासत में लिया है. उसके आवास पर पुलिस ने छापामारी कर ये आपत्तिजनक चीजें जब्त की है. इस संबंध में अभी विस्तृत खबर आनी है.
Mumbai: Anti-Terrorism Squad (ATS) conducted a raid at the residence of a person named Vaibhav Raut in Nala Sopara area yesterday and recovered some suspicious material from the house and a nearby shop. Vaibhav Raut detained. More details awaited. #Maharashtra pic.twitter.com/UwaI8WOTgb
— ANI (@ANI) August 9, 2018
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




