ePaper

स्वच्छता के बहाने कॉलेज ने दाढ़ीवाले छात्रों को क्लास में बैठने से रोका, जानें पूरा मामला

Updated at : 09 Aug 2018 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता के बहाने कॉलेज ने दाढ़ीवाले छात्रों को क्लास में बैठने से रोका, जानें पूरा मामला

बेंगलुरु : साफ-सफाई का हवाला देकर दाढ़ी बढ़ाने पर रोक लगाने वाला निजी नर्सिंग कॉलेज विवादों में घिर गया है. कश्मीर के कुछ छात्रों का दावा है कि इससे उनकी धार्मिक आस्था प्रभावित होगी. आदर्श कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधन ने कहा कि इस कदम का मकसद साफ-सफाई को बढ़ावा देना था, लेकिन मुद्दे को […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : साफ-सफाई का हवाला देकर दाढ़ी बढ़ाने पर रोक लगाने वाला निजी नर्सिंग कॉलेज विवादों में घिर गया है. कश्मीर के कुछ छात्रों का दावा है कि इससे उनकी धार्मिक आस्था प्रभावित होगी.

आदर्श कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रबंधन ने कहा कि इस कदम का मकसद साफ-सफाई को बढ़ावा देना था, लेकिन मुद्दे को अब सुलझा लिया गया है.

दाढ़ी बढ़ाने के संबंध में क्या कॉलेज ने कोई आदेश जारी किया था, इस बारे में पूछे जाने पर कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया, यह सच नहीं है. हमलोग इसे सुलझा चुके हैं.

छात्र कक्षाओं में हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों और प्रबंधन के बीच कुछ गलतफहमी हो गयी थी. अब सबकुछ ठीक है. अधिकारी ने कहा, हमने कुछ निर्देश दिया था कि वे ट्रिम कर सकते हैं और ठीक-ठाक तरीके से आयें.

खबरों के मुताबिक, कुछ छात्रों ने आरोप लगाया था कि दाढ़ी नहीं काटने पर उन्हें कक्षा में बैठने से रोका गया. कश्मीर के कुछ छात्रों ने दावा किया कि इससे उनकी धार्मिक आस्था प्रभावित होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola