जम्मू कश्मीर के बारामूला में 4 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के जंगल में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया. घटना में एक सैनिक भी जख्मी हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लादूरा के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के जंगल में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया. घटना में एक सैनिक भी जख्मी हो गया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लादूरा के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार को बारामूला जिले के रफियाबाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया.
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी रहने के बीच दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. इसमें एक सैनिक घायल हो गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान में चार आतंकी मारे गये. अभियान अभी भी चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




