रिजर्व बैंक के निदेशक का पद जनहित में स्वीकार किया: स्वामीनाथन
Updated at : 08 Aug 2018 5:05 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वामीनाथन गुरुमूर्ति को भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में शामिल किया है. गुरुमूर्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े हैं. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुमूर्ति की रिजर्व बैंक के बोर्ड […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने चार्टर्ड एकाउंटेंट स्वामीनाथन गुरुमूर्ति को भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल में शामिल किया है. गुरुमूर्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े हैं. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुमूर्ति की रिजर्व बैंक के बोर्ड में गैर आधिकारिक निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.
गुरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने पहली बार निदेशक का पद स्वीकार किया है. पहले कभी सरकारी या निजी क्षेत्र में निदेशक नहीं रहा। न ही सार्वजनिक या निजी कंपनियों का आडिट किया. खुलकर बोलना चाहता हूं. लेकिन जब दबाव बना तो मुझे जनहित में कुछ करने की जरूरत है। इसी वजह से मैंने निदेशक पद स्वीकार किया है।” गुरुमूर्ति तमिल पत्रिका तुगलक के संपादक भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




