आज है रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि, जानें आज के दिन और क्या है खास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत में बिलियर्ड्स के खेल का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है. गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी. दोनो के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत में बिलियर्ड्स के खेल का जिक्र हो तो गीत सेठी की बात होना लाजिमी है. गीत श्रीराम सेठी ने 1985 में आज ही के दिन विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी. दोनो के बीच तकरीबन आठ घंटे तक चले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी.
इतिहास में आज की तारीख में दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:–
1606 : शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया.
1753 : ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई. 1905 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं का बहिष्कार किया.
1941 : नोबेल पुरस्कार विजेता गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर का निधन.
1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंचेी और पांच टन वजन की एक विशाल मशीन का निर्माण.
1947 : मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई.
1957 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया.
1960 : अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से आजादी मिली.
1985 : गीत सेठी ने विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती.
1990 : अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड शुरू किया.
1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










