ePaper

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन का निधन, इंदिरा गांधी के थे आंख और कान

Updated at : 06 Aug 2018 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन का निधन, इंदिरा गांधी के थे आंख और कान

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र रहे आरके धवन का सोमवार शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि धवन ने शाम करीब सात बजे बीएल कपूर अस्पताल में अंतिम सांस ली. कांग्रेस नेता को बढ़ती उम्र संबंधी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र रहे आरके धवन का सोमवार शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे.

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि धवन ने शाम करीब सात बजे बीएल कपूर अस्पताल में अंतिम सांस ली. कांग्रेस नेता को बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के कारण पिछले मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने ट्वीट किया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके धवन को हमारी श्रद्धांजलि. उन्होंने आज अंतिम सांस ली.

कांग्रेस के सिद्धांतों के प्रति उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

राजिंदर कुमार धवन राज्यसभा के सदस्य और लंबे समय तक इंदिरा गांधी के निजी सचिव रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola