ePaper

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम स्थल पर बम लगाने की धमकी देनेवाला पुजारी गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2018 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम स्थल पर बम लगाने की धमकी देनेवाला पुजारी गिरफ्तार

त्रिशूर : मंदिर के एक पुजारी को यहां सेंट थॉमस कॉलेज में बम लगाने की कथित धमकी देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे नशे की हालत में एक […]

विज्ञापन

त्रिशूर : मंदिर के एक पुजारी को यहां सेंट थॉमस कॉलेज में बम लगाने की कथित धमकी देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गौरतलब है कि यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति ने यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया. उसने कॉलेज में एक बम लगाने की धमकी दी, जहां राष्ट्रपति मंगलवार को शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे.

इसे भी पढ़ें : #Article35A : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 27 अगस्त को

त्रिशूर के जिला पुलिस प्रमुख यतीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी जयरामन के मोबाइल फोन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में फोन किया था. वह यहां के चिरकाल भगवती मंदिर का एक पुजारी है.

पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आपराधिक धमकी का एक मामला दर्ज कर लिया गया है. राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर केरल आ रहे हैं और वह मंगलवारको राज्य की राजधानी पहुंचेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola