ePaper

भाजपा सरकारों ने दलितों के लिए भय का माहौल तैयार किया : राहुल

Updated at : 29 Jul 2018 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सरकारों ने दलितों के लिए भय का माहौल तैयार किया : राहुल

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि राज्यों में भाजपा सरकारों की अकर्मण्यता ने दलितों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच भय का माहौल पैदा किया है. राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस के लिए जरूरी है कि वह हिंसा के पीड़ित लोगों तक पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि राज्यों में भाजपा सरकारों की अकर्मण्यता ने दलितों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच भय का माहौल पैदा किया है.

राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस के लिए जरूरी है कि वह हिंसा के पीड़ित लोगों तक पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था ने भय के माहौल और अराजकता को न केवल पनपने, बल्कि फलने फूलने भी दिया है. उन्होंने कहा कि खास समुदायों को निशाना बनाने के लिए उकसानेवाले भाजपा के अनेक मंत्रियों तथा नेताओं के घृणा फैलानेवाले भाषणों ने स्थानीय गुंडों को अराजक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्यों की भाजपा सरकारों की अकर्मण्यता, खासतौर पर उत्तर प्रदेश में, ने दलितों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच भय का माहौल पैदा किया है.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसूचित जाति विभाग को लिखे एक पत्र में राहुल ने कहा कि कांग्रेस के लिए जरूरी है कि वह हिंसा के पीड़ितों तक पहुंचे और सार्वजनिक तौर पर उन्हें सहयोग दे. गत 27 जुलाई को लिखे गये पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य एजेंसियों की मिलीभगत जो कि बड़े पैमाने पर उत्पीड़न को होने देती है, का भंडाफोड़ किया जाना चाहिए. गांधी ने कहा कि पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से यह उचित है कि वह दलितों के खिलाफ हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं को देखे जहां राज्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहा. उन्होंने कहा, ‘इस शासन द्वारा किये जा रहे क्रमिक उत्पीड़न के बारे में बड़े पैमाने पर लोगों को बताए जाने जरूरत है. इस संबंध में मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मुद्दे को सभी संबंधित मंचों तक पहुंचायें और मुझे भी इससे अवगत करायें.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola