जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया अनंतनाग जिले के अछाबल चौक में कानून – व्यवस्था की ड्यूटी पर लगे सीआरपीएफ के एक दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की और इसके बाद […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया अनंतनाग जिले के अछाबल चौक में कानून – व्यवस्था की ड्यूटी पर लगे सीआरपीएफ के एक दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की और इसके बाद वे फरार हो गये. इस दौरान एक आम नागरिक घायल हो गया.
ISIS के टार्गेट पर थी दिल्ली, सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम किया तीन बड़ा आतंकी हमला
उन्होंने बताया कि मारे गये सीआरपीएफ के जवानों में सहायक उप निरीक्षक मीना और कांस्टेबल संदीप शामिल हैं. इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




