बुराड़ी डेथ मिस्ट्री : फांसी के लिए स्टूल-तार लाये थे परिवार के लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 7:44 AM
नयी दिल्ली : बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी तरीके से मृत मिलने के मामले में कुछ और जानकारियां सामने आयीहैं. सीसीटीवी फुटेज में परिवार के कुछ सदस्यों को उन स्टूलों और तारों को लाते देखा जा सकता है, जिनका प्रयोग बाद में फांसी लगाने में किया गया. इसे भी पढ़ें : […]
नयी दिल्ली : बुराड़ी में एक परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी तरीके से मृत मिलने के मामले में कुछ और जानकारियां सामने आयीहैं. सीसीटीवी फुटेज में परिवार के कुछ सदस्यों को उन स्टूलों और तारों को लाते देखा जा सकता है, जिनका प्रयोग बाद में फांसी लगाने में किया गया.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली : बुराड़ी मेंं तांत्रिक ने नहीं, छोटे बेटे ललित ने सबको फांसी पर लटकाया!
पुलिस ने 11 डायरियां बरामद की हैं, जिसे बीते 11 सालों में लिखा गया है. पुलिस ने कहा कि डायरियों में लिखी गयी बातें कथित खुदकुशी से मेल खाती हैं. परिवार के घर के सामने वाले घर के बाहर लगे कैमरे के फुटेज में दिखता है कि परिवार की बड़ी बहू सविता और उसकी बेटी नीतू पांच स्टूल ला रही हैं. इन्हीं स्टूलों को बाद में परिवार के लोगों ने फांसी लगाने में प्रयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










