यूपीए के पांच साल की तुलना में हमने दोगुणा कर दिया कृषि बजट : नरेंद्र मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2018 10:30 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के किसानों से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र का बजट पिछले पांच सालों की तुलना में दोगुना कर दिया गया है और अभी यह 2.12 लाख करोड़ रुपये का है. हम इस काम में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के किसानों से बातचीत की. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र का बजट पिछले पांच सालों की तुलना में दोगुना कर दिया गया है और अभी यह 2.12 लाख करोड़ रुपये का है. हम इस काम में जुटे हैं कि वर्ष 2022 तक हमारे देश के किसानों की आय दोगुनी हो जाये. इसके लिए हम किसानों को तमाम सुविधाएं और सहायता किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि हमारा लक्ष्य पूरा सके.

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी होती थी, लेकिन अब किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो जाता है. आज किसानों के लिए सौ प्रतिशत नीम कोटिंग वाला यूरिया देश में उपलब्ध है. सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि अब किसानों का पैसा बिचौलिए ना खा पायें.
इस बातचीत में पीएम ने कहा कि पहले किसानों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया गया था, लेकिन हमारी सरकार देश के विकास के लिए किसानों को साथ लेकर चल रही है. हम कृषि कार्यों में किसानों की मदद के लिए जवाबदेह हैं. सरकार ने किसानों को स्वायल हेल्थ कार्ड बांटे हैं, जिसकी मदद से किसान मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार फसल लगा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola